Advertisements




डीसीसीसी पिंक ने ब्लू को दस विकेट से किया पराजित
डीजे न्यूज, धनबाद: सीसीडब्लूओ मैदान में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट लीग क्रिकेट लीग में बुधवार को डीसीसीसी पिंक ने ब्लू को 10 विकेट से पराजित कर दिया। मैच में विजेता टीम के
चंदन शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
इस मैच में एससी ब्लू ने पहले खेलते हुए 24. 5 ओवर में 126 रन बनाए। रिधान चौरसिया ने 20 व आदित्य शिखर ने 57 रन बनाए। डीसीसीसी पिंक की ओर से चंदन शर्मा , सौरभ कुमार व माधव चंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में पिंक की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंदन शर्मा ने 18 चौकों की मदद से 75 एवं सौविक भट्टाचार्य ने छह छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए।


