डीसी ने किया टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का दौरा प्रशिक्षणार्थियों की हौसला आफजाई की, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisements

डीसी ने किया टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का दौरा

प्रशिक्षणार्थियों की हौसला आफजाई की, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, धनबाद: डीसी आदित्य रंजन शनिवार को मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (टीपीएसडीआई) का दौरा किया। डीसी के साथ उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे भी थे। इस अवसर पर एमपीएल के सीईओ बासुदेव हांसदा ने उनका स्वागत किया। डीसी ने टीपीएसडीआई परिसर का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी हौसला आफजाई की। साथ ही टीपीएसडीआई के क्रियाकलापों की जानकारी ली।

इसके बाद उपायुक्त ने तकनीकी भवन स्थित ग्राउंड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एमपीएल के सीईओ ने कहा कि उपायुक्त का मार्गदर्शन सराहनीय और प्रेरक है। कहा एमपीएल सदैव पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। पौधारोपण हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं, जिन्हें हम निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

इससे पहले टीपीएसडीआई में सीओएमएस डीके गंगवाल, प्राचार्य उमेश गौतम ने संस्थान के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। जबकि एमपीएल के कारपोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी अजय कुमार ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त तथा अनुमंडल दंडाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।

मौके पर एमपीएल के अधिकारी डीके गंगवाल, दैतरी स्वैन, उमेश गौतम, अभिषेक मणी सिंह, सुनील कुमार सिंह, कार्तिक महतो, हरिशंकर सिंह, अजय कुमार, अमन सिंह एवं मानस देशमुख सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top