Advertisements


दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में गुरुवार को दीपावली के मौके पर छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सत्र 2024 -26 की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान रंग-बिरंगे रंगोली बनाया, जो काफी आकर्षक रहा। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने इसकी काफी प्रशंसा की। प्रतियोगिता में करिश्मा कुमारी प्रथम, जीतू नंदन सिंह द्वितीय, मनीषा कुमारी तृतीय, कविता कुमारी चतुर्थ एवं ललिता कुमारी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
