दीपावली और छठ पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला-16 से मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन

Advertisements

दीपावली और छठ पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला-16 से मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने सरकार से की थी मांग
डीजे न्यूज, रांची : दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को राहत भरी सौगात दी है। वित्त विभाग ने आदेश जारी करते हुए अक्टूबर माह का वेतन समय से पहले 16 अक्टूबर को भुगतान करने का निर्णय लिया है।
वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है। इसके तहत राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय तथा विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 16 अक्टूबर से भुगतान किया जाएगा।
इस संबंध में वित्त विभाग की उप सचिव ज्योति कुमारी झा द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित विभागों, कोषागारों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों एवं बैंकों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
त्योहारों से पहले समय पर वेतन मिलने से राज्यकर्मियों में खुशी की लहर है। विदित हो कि
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने सरकार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव 13 अक्टूबर को पत्र लिखकर यह मांग की थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top