डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

Advertisements

डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरोरा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी साधन कुमार ने की। पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  सभी ने एकजुट होकर त्योहारों को भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी साधन कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने  कहा कि सभी जुलूस एवं शोभायात्राएं केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग पर ही निकाली जाएंगी और किसी भी प्रकार का रूट उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या उकसाने वाली खबर साझा करना दंडनीय अपराध होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर रखी जाएगी। जे.के. झा, मिथलेश कुमार, देवानंद साव, विनय पांडेय, छोटन अंसारी, कुदूस अंसारी, गौतम मंडल, देवानंद राजभर, निप्पू सिंह, हासिम अंसारी, समीर अंसारी, गोपाल सिंह, मंगल हेमब्रम, गोकुल रवानी, शिवजी सिंह, गौतम सिंह मास्टर, शशि यादव, बिनोद सिंह, प्रदीप रवानी, विनय विसियार, चन्द्रभूषण तिवारी और संतोष चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top