डीएवी +2 विवाद: पूर्व बियाडा अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

Advertisements

डीएवी +2 विवाद: पूर्व बियाडा अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): डीएवी +2 उच्च विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के निलंबन को लेकर विवाद और गहरा गया है। इस मामले पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा अपना मानदेय मांगना कोई गुनाह नहीं है। उनके अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ की गई यह कार्रवाई अनुचित है और इसके पीछे निजी स्वार्थ छिपा हुआ है।

विजय कुमार झा ने आरोप लगाया कि यह कदम कुछ लोगों द्वारा अपना “साम्राज्य” चलाने की मंशा से उठाया गया है, जिससे न केवल शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो ऐसे में प्रबंधन समिति द्वारा निलंबन की कार्रवाई किस कानूनी आधार पर की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top