Advertisements



डीएस कॉलोनी से पंपू तालाब तक आकर्षक विद्युत साज सज्जा,
विधायक राज ने उदघाटन किया
डीजे न्यूज, धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति झारखंड मैदान के तत्वावधान में डीएस कॉलोनी से पम्पू तालाब मार्ग तक भव्य विद्युत सजावट की गई है। रविवार को इसका उदघाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर किया। विधायक ने समिति के सदस्यों को इस सुंदर पहल के लिए बधाई दी और कहा कि
ऐसे आयोजन न केवल क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का वातावरण बनाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का भी संदेश देते हैं।
मौके पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
