डीडीसी ने किया मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

Advertisements

डीडीसी ने किया मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने मंगलवार को बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिले में आगामी समय में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं विकास इसी मॉडल के अनुरूप करने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी साझा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास शाखा से  सोनू कुमार, डीएमएफटी पीएमयू से अंकित सिन्हा एवं धनपाल सिंह उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top