डीडीसी ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण फल, सब्जी, फूलों की खेती करने का दिया निर्देश

Advertisements

डीडीसी ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण

फल, सब्जी, फूलों की खेती करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने मंगलवार को गोविंदपुर में समेकित ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया।

उन्होंने पाठशाला में संचालित गाय पालन, बत्तख पालन, मत्स्य पालन, फसल उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाठशाला में अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, केला, पपीता, गन्ना, टमाटर, बैगन, खीरा, करेला, तरबूज के पौधों का रोपण करने का निर्देश दिया। साथ ही मेरीगोल्ड, गुलाब व अन्य खुशबूदार फूलों की खेती करने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बकरी, मुर्गी और सूकर पालन के कार्य शीघ्रता से प्रारंभ करने, पाठशाला में साफ-सफाई और उच्च गुणवत्ता के फसलों की खेती प्रारंभ करने का निदेश दिया।

इसके बाद उन्होंने प्रखंड परिसर में बन रहे पौधा संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त  सन्नी राज के साथ जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top