



डीआरएम ने किया बटालियन रिक्रिएशन रूम एवं यूनिट कैंटीन का उद्घाटन

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPSF) की 10वीं बटालियन परिसर में सोमवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बटालियन रिक्रिएशन रूम तथा यूनिट कैंटीन का उद्घाटन किया। इसका शुभारंभ जवानों के कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आईजी-कम-पीसीएससी/RPSF सुमति शांडिल्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर डीआरएम ने परिसर में पौधरोपण किया। नव स्थापित बटालियन रिक्रिएशन रूम जवानों को अवकाश के समय में मानसिक विश्राम की सुविधा प्रदान करेगा, वहीं यूनिट कैंटीन (KPKV) के माध्यम से उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं RPSF के जवान भी उपस्थित थे।



