डीआरएम ने बरमसिया ओवरब्रिज के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

Advertisements

डीआरएम ने बरमसिया ओवरब्रिज के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने मंगलवार को बरमसिया ओवरब्रिज पर प्रारंभ हुए मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। यह ओवरब्रिज धनबाद रेल मंडल का अत्यंत महत्वपूर्ण सेतु है, जो शहर के सुचारू आवागमन एवं यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है। पुल की संरचनात्मक मजबूती, दीर्घकालिक सुरक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए  मरम्मत कार्य प्रारंभ की गई है।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यस्थल पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मरम्मत कार्य की प्रगति, तकनीकी सुरक्षा मानकों तथा कार्य समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने पर बल दिया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top