Advertisements

डीआर एम ने किया धनबाद स्टेशन का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआर एम कमल किशोर सिन्हा मंगलवार को धनबाद स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में डीआर एम ने यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील यात्रियों से की। उन्होंने कहा कि इससे आरक्षित यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।