Advertisements

डीआइजी ने किया पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण
डीजे न्यूज, कतरास,धनबाद : बोकारो प्रक्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा गुरुवार को कतरास पहुंचे। उन्होंने कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने जवानों व पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा से विभिन्न थानों व ओपी की विस्तृत जानकारी ली। डीआइजी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय हेतु अपना भवन हो, इसके लिए पत्राचार करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया। डीआइजी ने सड़क जाम से निजात के लिए जहां तहां दुकान नहीं लगाने की अपील दुकानदारों से की।