डीआइजी ने किया कतरास थाना का निरीक्षण

Advertisements

डीआइजी ने किया कतरास थाना का निरीक्षण

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने सोमवार को कतरास थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, हाजत एवं मालखाना की स्थिति की समीक्षा की। डीआईजी ने थाना में लंबित मामलों की जांच कर उन्हें शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, गश्ती बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने का आदेश दिया। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी आनंद प्रकाश ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की चूक अस्वीकार्य होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top