Advertisements




डेढ़ सौ जरूरतमंदों को मिला कंबल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):ठंड एवं शीत लहरी को देखते हुए बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में रविवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, प्रमुख गीता देवी, सीओ गिरजानंद किश्कु उपस्थित रहे। इस दौरान बाघमारा विधायक ने जरूरतमंदों के बीच डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया।
विधायक ने कहा कि असहाय व जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची मानवता की सेवा है। अगर किसी को कंबल नहीं मिला है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही विभिन्न पंचायतो में कंबल का वितरण किया जायेगा।
मौके पर सुभाष राम, राजू शर्मा, बच्चू राय, बैजनाथ प्रसाद, दीपू पांडेय, वरुण पांडेय, अमित लाला सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
