दानवीर भामाशाह दल ने लगाया आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर, 200 लोगों ने उठाया लाभ

Advertisements

दानवीर भामाशाह दल ने लगाया आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर, 200 लोगों ने उठाया लाभ

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : दानवीर भामाशाह दल के द्वारा रविवार को सात मोड़वा, कोयरी बांध में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं केवाईसी के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इस विशेष शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों को भारत सरकार की योजना के तहत ₹5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा से जोड़ने का कार्य किया गया।

शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ पहुंचे थे। राकेश कुमार के नेतृत्व में लगाए गए इस कैंप में लगभग 200 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया एवं पूर्व में बने कार्ड का केवाईसी कराया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य योजना का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top