Advertisements




दामोदर नदी के पानी से निकाला एक ओर शव

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):तेलमोच्चो के दामोदर नदी के तेज धारा में बहे पांचवां शव अनिश कुमार यादव का शुक्रवार सुबह पानी में उपलाता हुआ मिला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना पुल के समीप की पानी गहरा है। उसी में अनिश समा गया था। जिसके कारण खोजने से समय लग रहा था। सुबह से ही मृतक अनिश कुमार के परिजन नदी किनारे डटे हुए थे।

आसपास के लोगों को शव दिखने पर महुदा पुलिस को सूचना दी। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर शव को बाहर निकाला।
लगभग 8 बजे एनडीआरएफ की टीम फिर से दामोदर नदी में उतरी और लापता युवक की खोजबीन में जुट गई।
