

दामोदर का जलस्तर बढ़ा, इंटेक वाल्व जाम, झरिया व पुटकी क्षेत्र में जलापूर्ति ठप
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ जाने से झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गया है।
झमाडा कर्मियों का कहना है की गुरुवार की रात मूसलाधार बारिश के कारण दामोदर नदी का जल स्तर 454 आरएल से बढ़ कर 464 आरएल हो गया है। जल स्तर बढ़ने से नदी में काफी बहाव हैं।
नदी स्थित झमाडा का इंटेक वाल्व में कचड़ा भर गया ह। हालांकि कर्मियों ने सभी मोटर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
बहाव अधिक रहने के कारण किसी मजदूर को इंटेक वाल्व की सफाई के लिए नदी में नही उतारा जा सकता है। सफाई के बाद जल भंडारण कर जलापूर्ति की जा सकती हैं।
जल संयंत्र केंद्र के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि इंटेक वाल्व जाम हैं। हर दो घंटे में सफाई कर क्षेत्र में आंशिक रूप से जलापूर्ति की जा रही हैं। जल स्तर घटने के बाद सामान्य रूप से पानी की सप्लाई की जाएगी।
