
दामाद के श्राद्ध में आईं साहिबगंज के डीएसपी विजय कुशवाहा की मां का निधन
डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड के भलुवा निवासी एवं साहिबगंज जिला मुख्यालय में पदस्थापित डीएसपी विजय कुशवाहा की 80 वर्षीय मां ललिया देवी का सोमवार शाम करीब 4:30 बजे गिरिडीह के श्रीसाईं हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
परिजनों ने बताया कि ललिया देवी हाल ही में रांची से अपने बड़े दामाद सहदेव प्रसाद वर्मा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने झरखी आई थीं। रविवार को श्राद्धकर्म समाप्त हुआ, लेकिन उसी शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत गिरिडीह के श्रीसाईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवारजनों का कहना है कि बड़े दामाद के निधन की चिंता ने उनकी तबीयत पर असर डाला। डीएसपी विजय कुशवाहा के पहुंचने के बाद मंगलवार को ललिया देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।