Advertisements

डा. संजय रजवार की मनी पुण्यतिथि
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
जमुआटांड़ में शुक्रवार को समाजसेवी स्व. डॉ संजय कुमार रजवार की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि वे शिक्षा प्रेमी और निस्वार्थ समाजसेवी थे। उन्होंने हमेशा समाज के लिए सेवा भाव से कार्य किया। लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि समाजसेवा कर समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए। मौके पर रामचरण रजवार, मनोज रजवार, प्रह्लाद रजवार, जेके झा, नंदलाल रवानी, मृत्युंजय, प्रभात, विवेक, जगदीश, पवन रजवार, शंभु रजवार, बासुदेव साव, बबलू कुमार, गौरचंद रवानी, सुनील रवानी, सुखदेव रजवार, रूपलाल रजवार, बानकी रजवार, राजू सिंह, गोकुल नापित, श्रेयांष, अनमोल, आयुष्मान, प्रतीक, अभिनंदन, आनंद, सुमित आदि मौजूद थे।