
डॉ यूके ओझा को दी ग ई विदेशी
डीजे न्यूज, धनबाद:
केयर एंड सर्व फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गय। कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एच ओ डी डॉक्टर यूके ओझा को सम्मानित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी ग ई।
वक्ताओं ने डॉक्टर यूके ओझा के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि कोरोना काल में उनके द्वारा किए ग ए कार्य के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया था।
शाम को उनके सम्मान में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। बता दें कि डॉ ओझा केयर एंड सर्व फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक भी हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सचिव अजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, अखिलेश कुमार, संयुक्त सचिव अभय कुमार, दीपांकर बनर्जी, तपन बनर्जी, नयन विश्वास, नीलकमल खवास, अमित कुमार, रवि कौशल सिन्हा, प्रभात कुमार, आलोक झा, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, गोपाल सिंह, राजू प्रसाद साह, राजेश्वर राय, समीर सरकार, कमलेश सिंह, पंकज कुमार डे आदि उपस्थित थे।