डॉ नेहा को मिला फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 

Advertisements

डॉ नेहा को मिला फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  : ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्ट्रैटिक एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी के द्वारा मुंबई में  8  जनवरी  से 12 जनवरी  तक ऑल इंडिया  कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। कांफ्रैस में  देश भर के करीब 15 हजार से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया था।  कॉन्फ्रेंस में पुरा देश में चिकित्सा से संबंधित नए अनुसंधान, नए प्रकार के शल्य क्रिया, विभिन्न प्रकार के नई  दवाओं का अविष्कार पर विस्तृत जानकारी दी गई।

देश के नामचीन  चिकित्सकों के द्वारा इस विषयों पर प्रकाश डाला गया। सम्मलेन  में देश भर के चिकित्सकों  के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में वर्ष भर में विशिष्ट सेवा देने के लिए एवार्ड प्रदान की जाती है। यह एवार्ड खासकर ऐसे चिकित्सक को प्रदान की जाती है जो देश के सुदूर क्षेत्रो में महिलाओं में खून की कमी, किशोरी बच्चियों में जागरूकता एवं महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाती हैं। यह अवार्ड  फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड के नाम से दिया जाता है।

==नेहा को मिला अवार्ड: 2025 का यह एवार्ड डॉ नेहा प्रियदर्शिनी, सात्विक आई.भी.एफ. धनबाद (झारखण्ड) की संचालिका  को प्रदान की गई।

साथ ही इंडियन सोसाइटी फॉर एसिसटेड रिप्रोडक्शन के द्वारा भी स्पेशल एप्रिशिएशन अवार्ड-2025 डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को प्रदान की गई। ज्ञात रहे कि यह एवार्ड प्रत्येक राज्य में सिर्फ एक चिकित्सक को दिया जाता है, जिसमें  झारखण्ड से डॉ  नेहा प्रियदर्शिनी का चयन किया गया है। विगत वर्ष 2024 में भी डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को इंडियन कॉलेज ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की “फ़ेलोशिप” से सम्मानित किया गया था। ज्ञात हो कि ICOG (FOGSI) की शैक्षणिक शाखा है। इसके पूर्व 2011 में भी  AICOG का आयोजन हैदराबाद में हुआ था जिसमे डॉ नेहा को सीएल जावेरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मालूम हो कि डा. नेहा बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा व मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिवानी झा की पुत्री हैं। इस उपलब्धि पर धनबाद जिला के सभी सामाजिक संस्था एवं  चिकिसक समाज ने  ख़ुशी जाहिर की ।

इस उपलब्धि पर डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा,  उषा चौधरी, डॉ साधना, डॉ नीतू सहाय, डॉ रश्मि सिन्हा, डॉ आनंद कुमार, डॉ सुनील नायक, बिजय कुमार झा,  डॉ धीरज चौधरी, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ टी आर राय, डॉ प्रभात कुमार, अनंत श्रीकृष्णा, मनीषा मीनू, उदय कुमार सिंह, शंकर चौहान, गौतम मंडल, सुशील चौधरी, अनुज सिन्हा, धीरज सिंह, मुन्ना झा, अमित पासवान, अभिनाश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, ललित अग्रवाल, साधना मिश्रा, बी के मिश्रा, मधु कुमारी, अन्नू कुमारी, देवराज कुमार, अनिता सिंह, रतन कुमार, नौशाद हसन, मुन्ना सिंह, विक्रम कुमार साव आदि ने खुशी जाहिर की एवं बधाई दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top