डॉ मीतू सिन्हा की पुस्तक लंका दहन का विमोचन

Advertisements

डॉ मीतू सिन्हा की पुस्तक लंका दहन का विमोचन

यह पुस्तक नई पीढ़ी में आशा का संचार करने में सहायक सिद्ध होगी : जिला शिक्षा अधिकारी अभिषेक झा 

डीजे न्यूज, धनबाद : डॉ मीतू सिन्हा की 11वीं पुस्तक लंका दहन का विमोचन शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने किया। इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ-साथ डॉ मीतू सिन्हा की के पिता अजय प्रकाश सिन्हा और पुत्र रमित सरैयार भी उपस्थित रहे। पुस्तक का विमोचन करते हुए अभिषेक झा ने कहा कि हर व्यक्ति को पुस्तक पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।

महाकाव्य रामायण पर आधारित यह डॉ मीतू सिन्हा की तीसरी पुस्तक है। इसके पहले भी रामायण से संबंधित धरानंदिनी और भरत की मां का प्रकाशन हो चुका है तथा एक और पुस्तक अंगद रावण संवाद प्रकाशकाधीन है। वर्तमान पुस्तक में बजरंगबली हनुमान के लंका अभियान का वर्णन है। इसमें बजरंगबली के निराशा को आशा में बदलने, आपदा का अवसर में बदलने और विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के गुणों का विशेष रूप से वर्णन किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी में आशा का संचार करने में सहायक सिद्ध होगी।

डॉ मीतू सिन्हा झारखंड शिक्षा परियोजना में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनकी अब तक 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top