
चुरूरिया पंचायत में कांग्रेस की पंचायत कमिटी का गठन
अध्यक्ष बने चांद मुर्मू
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद) :
कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों में पंचायत कमिटी गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरूरिया पंचायत स्थित पंदनीटांड़ गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान चुरूरिया पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से चांद मुर्मू को पंचायत अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कमिटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी चयन किया गया।
बैठक में कांग्रेस नेता योगेश रजक, सिद्धीक अंसारी, शिशू लाल मुर्मू, बागेश्वर मुर्मू, छुटूलाल मुर्मू, लिन्टू मुर्मू एवं लखिंद्र मुर्मू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।