



चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी जनसमस्याओं से रूबरू हुए डाॅ. शैलेंद्र चौधरी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बाभनटोली, गार्डेन गली, पुलिस लाइन रोड, चंदन नगर, बरवाडीह एवं जयराम नगर क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

क्षेत्रवासियों ने मुख्य रूप से कम जल दबाव (लो वाटर प्रेशर) की समस्या उठाई, जिसके कारण लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं जयराम नगर के निचले इलाकों में बारिश के दौरान गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है और आवागमन बाधित रहता है।
बरवाडीह क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नियमित रूप से जलजमाव बना रहता है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
य
इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बरवाडीह क्षेत्र में पुल निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। डॉ शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता की बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण ही हमारा लक्ष्य है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।




