Advertisements




चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बेलगड़िया स्थित अंबेडकर पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर ट्रस्ट के शशि भूषण दुबे, रंजीत पाल, प्रदीप महतो, अनिल सिंह आदि थे।




