




चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट ने किया नवनिर्वाचित पार्षद का अभिनंदन
विश्वास और भरोसा टूटने नहीं दूंगी: पार्षद मधुमाला
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महा परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को कतरास बाजार के लालाबाड़ी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चित्रांशों ने नगर निगम वार्ड संख्या एक के नवनिर्वाचित पार्षद डॉक्टर मधुमाला एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर स्वतंत्र कुमार को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। चित्रांश ने नवनिर्वाचित पार्षद को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से चुनाव के पूर्व एवं चुनाव के दौरान चित्रांश समाज का सहयोग और समर्थन मिला, उसी प्रकार आगे भी चित्रांश समाज का सहयोग आपको मिलता रहेगा। चित्रांशों ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पार्षद मधुमाला के नेतृत्व में सभी के सहयोग से वार्ड संख्या एक में व्याप्त समस्याओं का निवारण किया जाएगा तथा वार्ड को सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।
विश्वास और भरोसा नहीं टूटने दूंगी: पार्षद मधुमाला
समारोह के दौरान पार्षद डॉ मधुमाला ने कहा कि क्षेत्रवासियों के आशा, विश्वास और उम्मीद को टूटने नहीं दूंगी। सभी के सहयोग से वार्ड नंबर एक का सर्वांगीण विकास करूंगी। मंच संचालन अमित सिन्हा कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन ममता वर्मा ने किया।
मौके पर अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा, ऋषि प्रसाद लाला, कृष्ण मोहन प्रसाद सिन्हा, मनोज लाला, प्रवीण लाला, कृष्ण कुमार सिन्हा उर्फ किसु लाला, भारत प्रसाद अम्बस्ट, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, मुकेश सिन्हा, राकेश प्रसाद, रिंटू लाला, अमरेश कुमार सिन्हा, आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, विशाल सिन्हा, अभिषेक सहाय, कबीर सिन्हा, कौशल सिन्हा, आकाश कुमार सिन्हा, देव सिन्हा, लकी सिन्हा, आदित्य सिन्हा, उर्मिला देवी, आशा देवी, विमला देवी, पिंकी सिन्हा, संगीता सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, दीपा सिन्हा, ज्योति सिन्हा, सोनम सिन्हा, दीपा सिन्हा, सुजाता सिन्हा, ममता सिन्हा, शान्ति देवी, सचिता सिन्हा, कविता सिन्हा, संचिका सिन्हा, आकांक्षा सिन्हा किसु सिन्हा आदि उपस्थित रहे।



