



चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनी सुनीता देवी

डीजे न्यूज, धनबाद: चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें नेहा झा को 673, प्रिया सिंह को 475, बर्नाली बाउरी को 3232, मंजू देवी को 600, मंजू बाउरी को 834, मालती देवी को 544, मीना देवी को 795, रिंकी खान को 1470, शाहिना प्रवीन को 2643, शुक्ला राय को 3498, सरिता देवी को 421, सुनीता सिंह को 1111 एवं विजेता सुनीता देवी को 4557 मत प्राप्त हुए।
मतगणना के दौरान 22545 मतों की गिनती की गई। जिसमें 20853 मत सही पाए गए एवं 1692 मत अमान्य पाए गए।
इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कलियासोल जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी कलियासोल अशोक कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, आपूर्ति विभाग के संदीप कुमार महतो, अजय कुमार, राजेंद्र राय, पृथ्वी कुमार मौजूद थे।




