
चिरकी के फखरुद्दिन अपनी पत्नी के साथ हज के लिए रवाना
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ के चिरकी गांव के मो फखरुद्दिन अंसारी और उनकी पत्नी रविवार को हज करने के लिए मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। उनको रवाना करने के लिए गांव के गण्यमान्य व आम लोगों के साथ साथ आसपास के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने दोनों को खुशी खुशी से विदा किया।
फकरुद्दीन अंसारी गांव में आला शख्सियत के मालिक हैं। विदाई के समय का आलम कुछ यूं था कि जैसे जैसे सुबह की रौशन किरणें जमीन को चूम रही थीं, कारवां-ए-हज के हमराहियों की तादाद बढ़ती जा रही थी। सैकड़ों अकीदतमंद, जिनके चेहरों पर मोहब्बत-ए-इलाही का नूर झलकता था, जनाब फकरुद्दीन साहब को रुख़्सत करने उनके दर पर जमा थे। विदाई काफिला चिरकी बाज़ार से होता हुआ कब्रिस्तान तक पहुंचा। रास्ते में उन दोनों को फूलों से स्वागत किया जा रहा था। लोगों की आंखों से बहते जज़्बात, और कहीं ज़बान पर नात-ओ-सलाम की सदा। बुज़ुर्गों की आंखें भीगी थीं, मगर दिल जज़्बा-ए-शौक से लबरेज था। विदाई कारवां कब्रिस्तान पहुंचा जहां पर फातिहा पढी गई और अल्लाह तआला से दुआएं मांगी गई।
या अल्लाह! हमें भी अपने पाक घर की जियारत नसीब फरमा। हाजियों के इस सफर को रहमत, बरकत और मग़फिरत का जरिया बना। उनकी हर पुकार को मकबूलियत अता फरमा। उन्हें सलामती, कामयाबी और इज़्ज़त के साथ वतन वापसी नसीब कर, और उनके नेक इरादों की बरकत से हमारे गांव पर भी अपनी रहमतों की बारिश फरमा।