छत्तीसगढ़ की फैक्ट्री में तोपचांची के चार मजदूरों पर हमला, दो की मौत, दो गंभीर

Advertisements

छत्तीसगढ़ की फैक्ट्री में तोपचांची के चार मजदूरों पर हमला, दो की मौत, दो गंभीर

डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद):

धनबाद के तोपचांची से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में काम करने ग ए तोपचांची के चार मजदूरों के साथ कथित रूप से हमला किया गया। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतकों की पहचान अजय राय (19 वर्ष) और विकास हेम्ब्रम के रूप में हुई है। गंभीर रूप से जख्मी हुए मजदूरों में कृष्ण कुमार राय (26 वर्ष) और डिलु राय (22 वर्ष) हैं।

चारों मजदूर नेरो पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव के हैं। वे  डायनासोर नामक प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ गए थे।

परिजनों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए

परिजनों के मुताबिक मजदूरी और हाजिरी को लेकर मजदूरों का सुपरवाइजर से विवाद हुआ। इसके बाद चारों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार मारपीट की यह घटना रात करीब 3 बजे हुई और अजय राय का शव बाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला।

परिजनों का दर्द

परिजनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बच्चे सिर्फ रोज़गार की तलाश में गए थे। लेकिन कंपनी ने उनके साथ जो सलूक किया, वो किसी भी सूरत में माफ़ी के काबिल नहीं है। अभी तक हमें कोई सही जानकारी नहीं दी ग ई है।

फिलहाल की स्थिति

जख्मी मजदूरों का इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

निष्कर्ष

यह घटना न केवल मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि उन कंपनियों की जवाबदेही पर भी गंभीर चिंताएं जताती है, जहां मजदूर बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर जाते हैं।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top