छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण, विधायक राज ने प्रदान की साड़ी

Advertisements

छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण,

विधायक राज ने प्रदान की साड़ी

डीजे न्यूज, धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मनईटांड़ कुम्हार पट्टी, मटकुरिया दुर्गा मन्दिर प्रांगण, धोवाटांड , गोधर काली  बस्ती, केंदुआडीह राजपूत बस्ती, केंदुआ 5 नंबर चैती दुर्गा मन्दिर, करकेंद सुदामडीह कॉलोनी, भागाबाँध बस्ती , भूली सी ब्लाक, बेकारबाँध दुर्गा मंडप में  महिलाओं के साड़ियों का वितरण किया गया।
विधायक राज सिन्हा ने लगभग 5 हजार महिला छठ व्रतियों को साड़ी प्रदान की।
विधायक ने कहा कि छठ महापर्व हमारे लोक जीवन, संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व मातृशक्ति, संयम, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। ऐसे अवसर पर व्रतियों की सेवा करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से हर वर्ष छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कर उनकी सेवा का अवसर पाता हूं।
मौके पर भाजपा के जिला महामन्त्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, सूरज पासवान, किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, शंकर विश्वास, आनंद खंडेलवाल, रंजीत यादव, राजीव भट्ट, शंभु सिंह, मनोज बेबी यादव, हुल्लास दास, सतीश रजक, रंजय सिंह, संजय गोस्वामी, मोहन मास्टर, शंभु साव, सपन कश्यप,  सत्येंद्र ओझा, रजनीश तिवारी, सुमन सिंह, मनोज गुप्ता, नीरज सिन्हा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top