छात्रों ने चित्रकला से दिया नारी सम्मान का संदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर झरिया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Advertisements

छात्रों ने चित्रकला से दिया नारी सम्मान का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर झरिया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा शास्त्री नगर, धनबाद स्थित मनीष कोचिंग सेंटर में जागरूकता आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय था हिंसा को ना कहें-नारी सम्मान, मानवता का आधार।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मसम्मान, जागरूकता तथा हिंसा के विरोध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहरा संदेश व्यक्त किया। उनके चित्रों में समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके प्रति सम्मान की आवश्यकता को बेहद संवेदनशील रूप में दर्शाया गया।
निर्णायक मंडल में प्रांतीय संयोजक (खेल-कूद) नीरज अग्रवाल उपस्थित थे। उनके मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया,
जिसमें
प्रथम स्थान : जानवी विरानी
द्वितीय स्थान : वैष्णवी कुमारी
तृतीय स्थान : शुभ अग्रवाल
मंच द्वारा इन तीनों विजेताओं को आगामी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक संवेदनशीलता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं निर्णायक नीरज अग्रवाल ने कहा कि कला के माध्यम से जागरूकता फैलाने का यह प्रयास समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदना बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top