छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Advertisements

छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद):भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद की ओर से शनिवार को  मांडल +2 उच्च विद्यालय लोधरिया, टुंडी, +2 उच्च विद्यालय टुंडी एवं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टुंडी में स्कूली छात्रों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान विद्यालय में युथ रेडक्रास का चयन, मॉक ड्रिल, प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष  श्वेताम्बरा पाठक, वाईस पैट्रन सदस्य बिजेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार किशोर जयसवाल, प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार एवं प्रधानाचार्य पूनम कुमारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top