छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को किया प्रदर्शित

Advertisements

छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को किया प्रदर्शित

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): संत मैथ्यूज हाई स्कूल में शुक्रवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा, धुनुची नृत्य की भी जीवंत प्रस्तुति की गई। शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद बच्चों ने महिषासुरमर्दिनी नृत्य नाटिका की जीवंत प्रस्तुति दी।

जूनियर विंग के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्होंने माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय और महादेव के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रा अंतरा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और आराध्य कुमारी ने दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य राहुल कुमार दे ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था, संस्कृति, सहयोग और शक्ति के समन्वय का पर्व है। यह पर्व जीवन की नीरवता को तोड़कर उसमें उमंग एवं उल्लास का संचार करता है। दुर्गापूजा सात्विक शक्तियों को जागृत करती है।

निदेशक रविन्द्र चंद्र दे ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वोट ऑफ़ थैंक्स केजी खुशी ने दिया। सफल बनाने में प्रिया कुमारी, आराध्य कुमारी,  निशा, प्राची, मुनमुन, अंशु कुमारी, सोनाली कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top