छात्र एनएसएस के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में बनें सक्रिय : डॉ प्रभाकर 

Advertisements

छात्र एनएसएस के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में बनें सक्रिय : डॉ प्रभाकर

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

डिग्री कॉलेज टुंडी में राष्ट्र निर्माण में NSS की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि केबी कॉलेज बेरमो के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं NSS पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र समाज और राष्ट्र की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में NSS द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और छात्रों को एनएसएस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने कहा कि छात्र एनएसएस के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने उज्जवल भविष्य के लिए काम करें।

SEBI की राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में 65 छात्रों ने लिया भाग

इस अवसर पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रानी सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अविनाश कुमार ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top