




छाताटांड़ में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को निकली भव्य कलश यात्रा
धार्मिक अनुष्ठान से माहौल हुआ भक्तिमय
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): छाताटांड़ गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से निकली कलश यात्रा में शामिल महिला एवं युवतियां माथे में कलश लेकर डोमगढ़ स्थित दामोदर नदी घाट पहुंची, जहां पूजा अर्चना के साथ कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात कलश यात्रा मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुई। कलश यात्रा में सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी, राजू महतो, स्वप्न कुमार महतो समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए। सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृष्णकांत महतो, जगन्नाथ महतो, कैलाश महतो, विष्णु महतो, वीरेन महतो के अलावा गांव के नवयुवको का योगदान रहा।



