चेन्नई जा रहा था मजदूरी करने मौत ने आगोश में लिया पोतनूर स्टेशन पर ट्रेन हादसे का शिकार हुआ बलियापुर का जगत डांगी में छाया मातम

Advertisements

चेन्नई जा रहा था मजदूरी करने मौत ने आगोश में लिया

पोतनूर स्टेशन पर ट्रेन हादसे का शिकार हुआ बलियापुर का जगत

डांगी में छाया मातम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगी गांव से मजदूरी करने चेन्नई स्थित कोयंबटूर जा रहा 35 वर्षीय जगत कुमार महतो की कोयंबटूर में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई।  इस घटना के बाद डांगी में मातम छा गया है। मृतक बरहागड़ी टोला के गोराचंद महतो का पुत्र था। वह पहली बार मजदूरी करने एलेप्पी एक्सप्रेस से कोयंबटूर जा रहा था। जानकारी के अनुसार कोयंबटूर स्थित पोतनूर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रेल लाइन क्रॉस करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत के शिकार हो गया। रेलवे पुलिस ने उसके मोबाइल से घर वालों को यह सूचना दी। तत्पश्चात कोयंबटूर में पूर्व से मजदूरी कर रहा मृतक का फुफरे भाई मुकेश कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचा और शव की पहचान की। मृतक के परिवार में पत्नी डोली देवी, 7 वर्षीय पुत्र एवं चार वर्षीय पुत्री के अलावा वृद्ध माता-पिता हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पंचायत की मुखिया सुलोचना देवी, पंचायत समिति सदस्य मिर्धा , पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top