चार श्रम कोड लाकर मजदूरों का शोषण कर रही केंद्र सरकार : अशोक पासवान

Advertisements

चार श्रम कोड लाकर मजदूरों का शोषण कर रही केंद्र सरकार : अशोक पासवान

देवरी में भाकपा माले की बैठक, 12 फरवरी की आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देवरी प्रखंड के तिलकडीह पंचायत अंतर्गत गरंग गांव में शुक्रवार को भाकपा माले लोकल कमेटी की बैठक दिनेश मुर्मू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अशोक पासवान एवं जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी उपस्थित रहे।

बैठक में पंचायत के विभिन्न गांवों से आए सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। गरंग गांव में पानी की समस्या, राशन वितरण में अनियमितता सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 12 फरवरी को होने वाली आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में देवरी पहुंचने की बात कही गई।

इस अवसर पर जिला सचिव अशोक पासवान ने बताया कि केंद्र सरकार चार श्रम कोड लाकर मजदूरों के ऊपर एक तरह से शोषण कर रही है। अभी जहां लोग अाठ घंटा काम करते हैं, वहीं चार श्रम कोड लागू होने से 12 घंटा काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जी राम जी कानून लाकर मनरेगा को समाप्त करने की साजिश चल रही है ताकि मजदूरों को गांव में काम नहीं मिलेगा, तब मजदूर बाहर पलायन करेंगे और अडानी अंबानी को सस्ते में अधिक से अधिक मजदूर काम करने को मिलेगा। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य कैलाश पंडित, अजय चौधरी, मनोज तुरी, छतर मंडल, मकसुद अंसारी, कलाम अंसारी, रानी देवी, सोलर देवी, अनिता देवी, छतर तुरी, डेगन तुरी, मनिष मुर्मू, समु हंसदा, भेया मुर्मू, पूनम कुमारी, टहल टूरी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top