

























































चार लेबर कोड रद्द करो के नारे के साथ संयुक्त मोर्चा ने तिसरा में किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नॉर्थ तिसरा 6 नंबर में चार लेबर कोड रद्द करने और परियोजना निस्तारण करण नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा यूनियन के पदाधिकारी और सभी संगठन के मजदूर साथी शामिल हुए।
प्रदर्शन में उपस्थित लोगों में सुजीत कुमार मंडल, कन्हाई लाल सिंह, पशुपतिनाथ देव, भगवान दास पासवान, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र पासी, रितेश निषाद, अनिल सिंह, बंटी सिंह, गणेश पासवान, मनोज पासवान, कृष्ण सिंह और अन्य क्रांतिकारी साथी शामिल थे।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि ये कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और उन्हें वापस लेना चाहिए।



