चापाकल में लगाया ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisements

चापाकल में लगाया ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर पूर्वी पंचायत के पाल टोला स्थित सरकारी चापाकल में ताला लगा दिया गया है। परिणामस्वरूप लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। उक्त चापाकल विधायक मद से लगाया गया था। उसी टोला के एक व्यक्ति द्वारा उक्त चापाकल में बार-बार लोहे की सीकरी लगाकर ताला जड़ दिया जा रहा है। पानी का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है। इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत समिति सदस्य सह उप प्रमुख आशा देवी ने चापाकल से पानी लेने से वंचित करने की इस हरकत को गलत बताया।  उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर निदान करने का भरोसा दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top