चंद्रशेखर अग्रवाल अवसरवादी: श्रवण राय

Advertisements

चंद्रशेखर अग्रवाल अवसरवादी: श्रवण राय

डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा नेता शेखर अग्रवाल द्वारा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नामांकन करने के बाद सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होना उनके व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ और अवसरवादिता को दर्शाता है। यह कहना है भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय का। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है, जबकि झामुमो जैसी पार्टियाँ केवल सत्ता और परिवारवाद की राजनीति करती हैं।
शेखर अग्रवाल का यह कदम यह साबित करता है कि कुछ लोग राजनीति को सेवा नहीं बल्कि सौदेबाजी का माध्यम मानते हैं।
धनबाद की जनता सब देख रही है और समय आने पर ऐसे अवसरवादी लोगों को करारा जवाब देगी।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और नगर निगम चुनाव में जनता के मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि
शेखर अग्रवाल के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होना न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात है, बल्कि धनबाद की जनता के साथ भी धोखा है।
यह पूरी घटना बताती है कि झामुमो किस तरह चुनाव में “खरीद-फरोख्त” और “सत्ता के सौदे” के आधार पर राजनीति करती है।
भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए संघर्ष करता है, जबकि कुछ लोग निजी लाभ के लिए दल बदलते हैं।
ऐसे लोगों का भाजपा की राजनीति में कोई स्थान नहीं है।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी  पंकज सिन्हा ने कहा कि,
भाजपा नेता शेखर अग्रवाल का यह कदम पूरी तरह से अवसरवादी और जनभावनाओं के विरुद्ध कदम है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top