चंद्रमणि बाबू ने बनियाडीह उच्च विद्यालय में तैयार किया सकारात्मक माहौल 

Advertisements

चंद्रमणि बाबू ने बनियाडीह उच्च विद्यालय में तैयार किया सकारात्मक माहौल

 

सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई : विदाई समारोह में बच्चों ने नृत्य व नाटक की प्रस्तुति से मोहा मन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद के लिए आयोजित किया गया जिसमें उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीप्ति कुमारी व अन्य शिक्षकों ने अतिथियों को बुके देकर एवं स्वागत गीत से किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद को शॉल, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने बताया कि बनियाडीह जैसे सुदूर क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल बनियाडीह में चंद्रमणि प्रसाद ने सकारात्मक माहौल तैयार करने का काम किया। बताया कि चंद्रमणि प्रसाद का 2009 में पदस्थापन बतौर प्रधानाध्यापक के पद पर हुआ था। उस समय विद्यालय खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा था। विद्यालय में 100 विद्यार्थियों का आना भी मुश्किल था और कार्यप्रणाली पूरी तरह से चरमराई हुई थी। उस विषम परिस्थिति में चंद्रमणि प्रसाद ने अपनी प्रशासनिक क्षमता के कारण विद्यालय को व्यवस्थित किया और अपने निरंतर प्रयासों से विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल तैयार किया। इससे विद्यार्थियों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ती चली गई। चंद्रमणि प्रसाद के अनुशासन और कार्यदक्षता की चर्चा पूरे जिले में की जाने लगी। 2026 में सेवानिवृत्ति के समय तक उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अतिथियों ने अपने संबोधन में चंद्रमणि प्रसाद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विदाई समारोह में जिले के कई शिक्षक शामिल हुए। झामाशिसं के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, झारामाशिसं गिरिडीह के जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, सचिव अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मिथुन राज, जेसी बोस के पूर्व प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, मकतपुर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, एसओई पचम्बा के प्रधानाध्यापक केशव कुमार, हाई स्कूल बनियाडीह की प्रधानध्यापिका दीप्ति कुमारी, सत्यनारायण प्रसाद वर्मा ,मो मोजाहिदुल इस्लाम, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, अरविंद कुमार रवानी, अनिल कुमार प्रियदर्शी, विनय कुमार यादव, राकेश रंजन उपाध्याय, विवेक कुमार भदानी, सोनी प्रसाद, प्रियंका कुमारी रजक, फिरोज खान आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top