चंद्रदेव ने विधानसभा में उठाया अफीम की खेती के लिए गिरफ्तार किसानों का मामला

Advertisements

चंद्रदेव ने विधानसभा में उठाया अफीम की खेती के लिए गिरफ्तार किसानों का मामला

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शनिवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने राज्य के चायवासा, गुमला, सिमडेगा, खुंटी और लातेहार जिलों में दलाल एवं माफिया के जाल में फंसकर अफीम की खेती के लिए गिरफ्तार हो रहे गरीब एवं अशिक्षित किसानों का मामला विधानसभा में उठाया।

विधायक महतो ने विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि उन जिलों में किसानों की गिरफ्तारी के लिए असली दोषी इस क्षेत्र में सक्रिय माफिया एवं दलाल हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार केवल कुछ राज्यों में अफीम की नियंत्रित खेती हेतु अनुमति देता है, जिसमें झारखंड शामिल नहीं है। विधायक महतो ने मांग की है कि केंद्र सरकार को झारखंड के उपरोक्त क्षेत्रों में अफीम की खेती हेतु लाइसेंस जारी करने की नीति पर पुनर्विचार के लिए आग्रह भेजने की मांग सदन से की जाए। इससे अफीम की खेती से जेल जाने से यहां के किसान बच सकेंगे और माफियाओं के चंगुल से किसानों को बचाया जा सकेगा।

यह मामला झारखंड के किसानों के लिए एक बड़ा मुद्दा है, और विधायक श्री महतो की मांग से उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस पर गौर करेगी और झारखंड के किसानों को अफीम की खेती के लिए लाइसेंस जारी करने की नीति पर पुनर्विचार करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top