
चालक की मौत के लिए जिम्मेवार पुलिसकर्मियों पर हो कठोर कार्रवाई : राजकुमार राज
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गांडेय ताराटांड थाना अंतर्गत गश्ती पुलिस दल द्वारा बोरिंग गाड़ी के चालक संजय दास की बेरहमी से पिटाई किए जाने के कारण मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया है।
राज ने कहा कि पुलिस द्वारा आम नागरिक के साथ इस प्रकार का बल प्रयोग कानून का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस की बर्बरता का एक उदाहरण है और इसके लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।