पूर्वी टुंडी में मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

0

पूर्वी टुंडी में मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी में शुक्रवार को अंबेडकर क्लब लटानी के बैनर तले प्रियदर्शी सम्राट अशोक का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

सम्राट अशोक की जीवनी के बारे में क्लब के सचिव राजकुमार ने विस्तार पूर्वक बताया और स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय आधारित सम्राट अशोक के राज कार्य की प्रशंसा की।

बैठक में समाजसेवी सह शिक्षक रामप्रसाद दास, क्लब के अध्यक्ष नीलकमल दास, विक्रम, कुंदन, बादल समेत दर्जनों लोग सम्मिलित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *