चैताडीह SNCU में धुआं भरने से मची अफरातफरी, नवजातों को सुरक्षित निकाला गया

चैताडीह SNCU में धुआं भरने से मची अफरातफरी, नवजातों को सुरक्षित निकाला गया

डीजे न्यूज,गिरिडीह : चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में शुक्रवार को अचानक धुआं भर जाने से अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से धुआं फैलने की बात सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मी सक्रिय हो गए और SNCU में भर्ती सभी नवजातों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top