चाईबासा की धटना स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़़ी लापरवाही

Advertisements

चाईबासा की धटना स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़़ी लापरवाही

भाजपा ने गिरिडीह में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : चाईबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को गिरिडीह जिला भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

श्री दुबे ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है, जहां आए दिन घोटाले और लापरवाहियां सामने आ रही हैं। इसके कारण आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में अस्पतालों में अव्यवस्था बढ़ी है और कमीशन के आधार पर ठेकेदारों को टेंडर दिए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को घटिया सामग्री और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर किसी योग्य व्यक्ति को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top