
चाईबासा के भालूपानी में कलश यात्रा के साथ 16 प्रहर का हरिनाम संकीर्तन शुरू
डीजे न्यूज, बंदगांव(चाईबासा) : बंदगांव-कराईकेला थाना के भालूपानी गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 प्रहर का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन मुखिया सावित्री मेलगांडी और ग्राम मुंडा हरीश चंद्र प्रधान ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया।
हरिकीर्तन के पूर्व दर्जनों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर सावित्री मेलगांडी ने कहा कि हरि कीर्तन से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ ही धर्म का विकास होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखना है और हरि कीर्तन गांव-गांव में होनी चाहिए, जिससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़े।
इस हरि कीर्तन में 7 भजन टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें बंगाल के बाउरी महतो, मंजू रानी मंडल टीम, युधिष्ठर महतो टीम, कृष्णा दास टीम बंगाल, कोटूवा पदमपुर, रांगरिंग भजन टीम और इटीहासा भजन टीम शामिल थीं।
इस मौके पर जयंती देवी, सावित्री देवी, अंजलि देवी, ज्योत्सना देवी, हेमंती देवी, सुभासनी देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। हरिनाम संकीर्तन में सैकड़ों भक्तगण पहुंचे और इसका आनंद लिया।