Advertisements




बुजुर्गों संग मनाई दीपक गुप्ता की पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, धनबाद: कदैया के आसनडाबर स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में गुरुवार को स्व. दीपक गुप्ता 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान आश्रम के बुजुर्ग भी मौजूद रहे। दिवंगत दीपक के परिजनों ने बुजुर्गों की सुविधा के लिए आश्रम खाते में आर्थिक सहयोग के अलावा मुढ़ी, मिक्चर, बिस्किट प्रदान किया। मौके पर डॉ. देवेंद्र शरण, सुबल, शांति,धर्मा गुप्ता, जितेन्द्र पासवान,अंजलि गुप्ता, अनिकेत कुमार अमर पासवान, सरकार दा मौजूद थे। आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष नौशाद गद्दी, बी. सुधीर,ओमकार मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, विजय सिन्हा ने आभार प्रकट किया।



