


बस्ताकोला में अवैध उत्खनन पर छापेमारी, कई मुहाने बंद
40 टन कोयला पहले ही हो चुका है जब्त
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : बस्ताकोला क्षेत्र के बंगाली कोठी, रानी सती मंदिर, कुइयां 5 नंबर और कुइयां 7 नंबर में चल रहे अवैध उत्खनन स्थलों पर शुक्रवार को बीसीसीएल अधिकारी, सीआईएसएफ और तीसरा पुलिस के संयुक्त अभियान में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन के कई मुहानों को बंद कराया गया।

परियोजना पदाधिकारी के निर्देश पर बस्ताकोला क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला उत्खनन स्थलों को चिन्हित कर भराई कराई जा रही है। हालांकि स्थिति यह है कि दिन में मुहानों की भराई कर दी जाती है, लेकिन रात होते ही कोयला चोर फिर से उन्हें खोल देते हैं।
बताया जाता है कि पिछले सप्ताह भी पीओ देवेंद्र सिंह के निर्देश पर इसी स्थान से करीब 40 टन कोयला जब्त किया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


